RSS

हम भी कुछ कम नहीं – अब ब्लॉगर भी बना सकते है सिक्स पैक एब्स

21 सितम्बर

समीर भाई, 
इन खान बंधुयो ने कोई ठेका थोड़े ही है ले रखा है सिक्स पैक एब्स बनाने का ?? लीजिये, अब आप और मेरे जैसे लोग भी सिक्स पैक एब्स का आनंद ले सकते है | 

बस आगे पढ़ते जाईये :-

 हिंदी फिल्मों के दो सुपर स्टार शाहरुख और आमिर खान ने अपनी फिल्मों के लिए सिक्स पैक एब्स क्या बनाए, पूरे देश के युवाओं में इसकी जबरदस्त क्रेज हो गई। उन्होंने ऐसा शरीर पाने के लिए भले ही जिम में घंटों पसीना बहाया हो, रीयल लाइफ में खान-पान को थोड़ा सा व्यवस्थित करके ऐसा शरीर बनाया जा सकता है।
ब्राजील के शोधकर्ताओं का कहना है कि अच्छा स्वास्थ्य और बाडी जिम जाने से नहीं बल्कि संतुलित और पौष्टिक भोजन से मिलता है। उनका तो दावा है कि ऐसा करके अधिक वजन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि सेहतमंद बने रहने में व्यायाम की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।
 
दिन में छह बार भोजन करें :

जल्दी-जल्दी में हम अक्सर नाश्ता या दिन का लंच मिस कर देते हैं। और जब भूख लगती है तो जो कुछ भी मिल जाए, उसे ही खा लेते हैं। जैसे समोसा, चिप्स या जंक फूड। शोधकर्ताओं की सलाह है कि नाश्ता 8 बजे, 11 बजे के आसपास स्नैक्स वगैरह, एक बजे दिन का भोजन और शाम चार बजे चाय के साथ हल्का स्नैक्स लिया जा सकता है। ठीक दो घंटे बाद 6 बजे के करीब रात का भोजन कर लें। रात में 9 बजे फिर हल्का नाश्ता।
 
चुनिंदा भोजन से लगाव छोड़ें :

आमतौर पर घर में बच्चों के लिए कई व्यंजनों पर प्रतिबंध रहता है। ऐसे में आगे चलकर उनकी रुचि कई भोजनों से हटती जाती है। अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने बच्चों को शुरू से ही बादाम, बींस, साग, दूध और इससे बनी चीजें, जौ का आटा, अंडे, मक्खन, जैतून का तेल आदि के प्रति रुचि जगाएं।
 
ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ :

पानी के अलावा मौसमी फल खूब खाएं। दूध से आपको जरूरी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट मिलता है। बेहतर होगा भोजन के अंतराल में इनका ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। संतुलित मात्रा में काफी और चाय भी फायदेमंद है। इसके अलावा खाने में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में रेशेदार खाद्य पदार्थो को शामिल करें।

 
9 टिप्पणियां

Posted by पर सितम्बर 21, 2009 में बिना श्रेणी

 

9 responses to “हम भी कुछ कम नहीं – अब ब्लॉगर भी बना सकते है सिक्स पैक एब्स

  1. Pankaj Mishra

    सितम्बर 21, 2009 at 2:46 अपराह्न

    सही है भाई !!!

     
  2. काजल कुमार Kajal Kumar

    सितम्बर 21, 2009 at 3:46 अपराह्न

    सिंगल हड्डी रहते ही इतना झगड़ा होता रहता है अगर एसी मसल बन गईं तब तो मानीटर व CPU भी चर्र-मर्र किये मिला करेंगे

     
  3. राज भाटिय़ा

    सितम्बर 21, 2009 at 4:09 अपराह्न

    आप ने बिलकुल सही लिखा.
    धन्यवाद

     
  4. अजय कुमार झा

    सितम्बर 21, 2009 at 4:58 अपराह्न

    क्या सच में शिवम जी …इत्ते से हो जायेगा न..देखिये आपही के इस आलेख के दम पर मैं जिम वाले से अपने पैसे वापस ले आता हूं…सिक्स न सही..थ्री भी बन जायें तो चलेगा…नुकसान नहीं है…कल से ही ट्राई करते हैं..

     
  5. Udan Tashtari

    सितम्बर 21, 2009 at 5:12 अपराह्न

    आज से ही शुरू..

    पोस्टर बंटवा दिजिये..

    जल्द आ रहे हैं..

    समीर लाल इन सिक्स पैक एब!!

    -बहुत उम्मीद बंध गई है. 🙂

    एक फोटो आज हिंचवा लेता हूँ..फिर सिक्स पैक होने पर. 🙂

     
  6. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

    सितम्बर 21, 2009 at 9:01 अपराह्न

    रोचक रचना है।
    नवरात्रों की शुभकामनाएँ!
    ईद मुबारक!!

     
  7. शिवम् मिश्रा

    सितम्बर 21, 2009 at 9:38 अपराह्न

    लगे रहे समीर भाई और झा जी …. हमू साथ रहिबे करी !!
    Nothing to worry.

     
  8. पं.डी.के.शर्मा"वत्स"

    सितम्बर 21, 2009 at 11:43 अपराह्न

    अगर इस तरीके से खाना शुरू किया तो सिक्स बनने की तो कोई गारंटी नहीं लेकिन सूमों पहलवान जरूर बन जाएंगें:))

     
  9. Gourav Agrawal

    सितम्बर 20, 2010 at 10:10 पूर्वाह्न

    @दिन में छह बार भोजन करें :
    …………………….शोधकर्ताओं की सलाह है कि नाश्ता 8 बजे, 11 बजे के आसपास स्नैक्स वगैरह, एक बजे दिन का भोजन और शाम चार बजे चाय के साथ हल्का स्नैक्स लिया जा सकता है। ठीक दो घंटे बाद 6 बजे के करीब रात का भोजन कर लें। रात में 9 बजे फिर हल्का नाश्ता।

    ये कौन से शोधकर्ता ने कह दिया ?? 🙂
    २४ घंटों में ६ बार भोजन “कच्चा रस नहीं बनेगा क्या ??” बाद में तकलीफ आएगी 🙂

    वैसे जहां तक विवाहित लोगों की बात है एक सलाह है
    अपनी पत्नी की बातों पर ध्यान देना शुरू करने से वजन कम हो सकता है
    अगर पत्नी अच्छी हो तो सास की बातों पर ध्यान दें :))
    वजन जल्दी ही कम हो जायेगा

     

Leave a reply to राज भाटिय़ा जवाब रद्द करें